मुजफ्फरपुर जिले के औराई प्रखंड के विभिन्न गांवों की करीब 400 महिलाओं से लोन के नाम पर 10 लाख की ठगी में पुलिस ने नामजद आरोपित सोनू कुमार को बरुराज से गिरफ्तार कर लिया। जिसे शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। कांड की अनुसंधानक हेमलता कुमारी ने बताया कि आरोपित के घर से लैपटॉप, सीपीयू व अन्य कार्ड बरामद किया गया है।