चक्रधरपुर थाना क्षेत्र की पकुआबेड़ा गांव में मंगलवार को अवैध देशी शराब के निर्माण के खिलाफ उत्पाद विभाग और चक्रधरपुर थाना की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की. संयुक्त छापेमारी अभियान के दौरान टीम ने मौके से करीब 3200 किलो जावा महुआ और 60 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की।