मिहींपुरवा: खड़िया में स्कूल जा रहे बच्चों के सामने आया बाघ, ग्रामीणों की सतर्कता से टला हादसा, पिंजरा लगाने की मांग
मिहींपुरवा तहसील के खड़िया गांव में सुबह स्कूल जा रहे बच्चों के सामने अचानक बाघ आ गया। ग्रामीणों की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया, लेकिन घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है। यह घटना कंपोजिट विद्यालय खड़िया के पास हुई। खड़िया गांव के मजरा गोंडापुरवा से करीब 15 छात्र-छात्राएं सुबह 8 बजे जंगल किनारे के रास्ते से समूह में स्कूल जा रहे थे।