सहारनपुर: सहारनपुर में फंदे पर लटका मिला घर जमाई युवक का शव, परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया
सहारनपुर के गांव दूधला बुखारा में ससुराल में एक घर जमाई युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक के परिजनों ने उसकीपत्नी और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया हैपुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। घटना थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव दुधाला बुखारा में मंगलवार सुबह की बताई जा रही है।