बागबाहरा: आंगनबाड़ी केंद्र बागबाहरा में कार्यकर्ता से अश्लील गाली गलौज कर मारपीट करने वाले चार लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज
आंगनबाड़ी केंद्र बागबाहरा में कार्यकर्ता से अश्लील गाली गलौच कर मारपीट करने वाले चार लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है । आंगनबाड़ी केंद्र बागबाहरा की कार्यकर्ता कुमारी मंजू महानंद ने महतारी वंदन योजना के तहत दावा आपत्ति के दौरान आरोपी लक्ष्मी तांडी, आनंद तांडी, गीता तांडी एवं वैदही तांडी ने कार्यकर्ता से अश्लील गाली गलौच कर मारपीट किया है ।