चायल: गुगवा के बाग के पास ओवरटेक कर चार पहिया चालक को रोका, मारपीट कर ₹20 हजार छीनने का आरोप
कौशाम्बी: पिपरी थाना क्षेत्र के गुगवा के बाग के पास रविवार शाम चार पहिया चालक जितेन्द्र कुमार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि तीन ऑटो चालकों ने ओवरटेक कर वाहन रुकवाया और उसके साथ मारपीट की। साथ ही वाहन में रखे 20 हजार रुपये छीन लेने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित ने चायल चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।