रौन: हत्या के मामले में फरार चल रहे दो इनामी आरोपी युवकों को उमरी थाना पुलिस ने पिपरिया गांव से किया गिरफ्तार
Ron, Bhind | Jun 10, 2026 भिंड। उमरी थाना पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे 5-5 हजार रुपये के दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। दोनों आरोपियों को बुधवार शाम करीब 4 बजे मुखबिर की सूचना पर पिपरिया गांव से पकड़ा गया।जानकारी के अनुसार 16 अप्रैल 2026 को भगत की गढ़िया गांव में हुई हत्या की घटना के बाद दोनों आरोपी फरार चल रहे थे।