बरेली: बरेली में छात्रों की जान से खिलवाड़, एक कमरे में 150 स्टूडेंट्स, ओमेगा क्लासेस पर बीडीए ने लगाया ताला
बरेली में लखनऊ अग्निकांड के बाद सुरक्षा जांच का अभियान लगातार तेज हो रहा है। दूसरे दिन बीडीए और फायर विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सपा नेता कलीमुद्दीन की ओमेगा क्लासेस को सील कर दिया। जांच में खुलासा हुआ कि कोचिंग सेंटर बिना बीडीए अनुमति और बिना फायर एनओसी के संचालित किया जा रहा था। अधिकारियों के होश उस वक्त उड़ गए जब एक ही कमरे में