कासगंज: कोतवाली सोरों क्षेत्र में दो बाइकों की टक्कर, हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
सोरों कोतवाली क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिससे इस हादसे मे 39 वर्षीय बाइक सवार जुगेंद्र की मौके पर मौत हो गई। वहीं हादसे की सूचना पर मौक़े पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक जुगेंद्र थाना सोरों क्षेत्र के अल्लीपुर वरबारा गांव के रहने वाले थे।