डुमरांव: जंगली शिव मंदिर के पास जर्जर सड़क के कारण ई रिक्शा पलटी, मदद करने की बजाय लोगों ने मोबाइल चुरा लिए, मानवता हुई शर्मसार
Dumraon, Buxar | Jun 7, 2026 डुमरांव में बुनियादी सुविधाओं की बदहाली एक बार फिर हादसे का कारण बनी। जंगली शिव मंदिर के समीप जर्जर सड़क और जलजमाव के कारण रविवार दोपहर ढाई बजे एक ई-रिक्शा पलट गया, जिसमें सवार एक युवक का हाथ फ्रैक्चर हो गया जबकि एक वृद्ध महिला समेत करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए।