राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के छठे दिन जिला प्रशासन द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर एक व्यापक अभियान की शुरुआत की गई। समाहरणालय परिसर में आयोजित एक गरिमामय समारोह के दौरान जिले के वरीय अधिकारियों ने संयुक्त रूप से सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों ने सड़क सुरक्षा की शपथ ली और हस्ताक्षर किया।