कामडारा: महुआ चुनने के लिए जंगलों में लगाई जा रही आग से भारी नुकसान, ग्रामीणों ने शुरू की निगरानी
Kamdara, Gumla | Apr 18, 2026 कामडारा प्रखंड के जरिया बामहंडी सुरहु और कजरा क्षेत्र के जंगलों में महुआ चुनने के लिए ग्रामीणों द्वारा सूखी पत्तियों में आग लगाई जा रही है। इससे आग जंगल के बड़े हिस्से में फैलकर पेड़-पौधों औषधीय वनस्पतियों और वन्य जीवों को नुकसान पहुँचा रहा है। जरिया कामडारा जंगल के पास पतरा और कासाबेरा इलाके में भी अज्ञात लोगों द्वारा आग लगाई जा रही है।