Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana

शिमला शहरी: भाजपा सांसद हर्ष महाजन बोले: डायरिया और पानी की कमी से बिगड़ी थी तबीयत, अब स्वास्थ्य बेहतर है

Shimla Urban, Shimla | Jun 27, 2026

MORE NEWS

बिजली बोर्ड प्रबंध निदेशक आदित्य नेगी और मुख्य अभियंता राकेश ठाकुर नाहन प्रवास पर
बिजली बोर्ड के तकनीकी कर्मचारियों की मांगों पर जल्द हो कार्रवाई, प्रबंधन ने दिया सकारात्मक आश्वासन

नाहन। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ ने बिजली बोर्ड प्रबंधन से तकनीकी कर्मचारियों की लंबित मांगों का शीघ्र समाधान करने की मांग उठाई है। शनिवार को प्रदेशाध्यक्ष रणवीर ठाकुर के नेतृत्व में संघ के प्रतिनिधिमंडल ने नाहन प्रवास के दौरान प्रबंध निदेशक आदित्य नेगी और मुख्य अभियंता राकेश ठाकुर से मुलाकात कर विभिन्न लंबित मामलों को प्रमुखता से रखा।
बैठक में संघ ने बताया कि फील्ड में कार्यरत तकनीकी कर्मचारी पिछले करीब तीन महीने से पदोन्नति का इंतजार कर रहे हैं। डीपीसी प्रक्रिया पूरी होने के बाद फाइलें बोर्ड मुख्यालय भेजी जा चुकी हैं, इसलिए उन्हें शीघ्र मंजूरी देकर कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ दिया जाए।
प्रतिनिधिमंडल ने बोर्ड में तकनीकी कर्मचारियों के बढ़ते रिक्त पदों को भरने की मांग भी उठाई। संघ का कहना है कि कर्मचारियों की कमी के कारण प्रदेश की विद्युत व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इसके अलावा 26 अगस्त 2023 को भर्ती एवं पदोन्नति (आरएंडपी) नियमों में संशोधन से प्रभावित आईटीआई और नॉन-आईटीआई तकनीकी कर्मचारियों को एकमुश्त पदोन्नति देने की मांग भी रखी गई।
संघ ने मेडिकल बिल भुगतान की प्रक्रिया सर्किल स्तर के बजाय डिवीजन स्तर पर करने, इलेक्ट्रिशियन एवं फिटर को दो वर्ष का सेवाकाल पूरा होने पर उच्च वेतनमान देने, लंबित सेवा मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करने तथा फील्ड कर्मचारियों को पर्याप्त और गुणवत्तापूर्ण सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने की मांग भी प्रबंधन के समक्ष रखी।
प्रदेशाध्यक्ष रणवीर ठाकुर ने कहा कि तकनीकी कर्मचारी कठिन और जोखिमभरी परिस्थितियों में दिन-रात प्रदेश की विद्युत व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे में उनकी जायज मांगों का समय रहते समाधान होना आवश्यक है।
प्रबंध निदेशक आदित्य नेगी और मुख्य अभियंता राकेश ठाकुर ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि कर्मचारियों की सभी मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए नियमों के अनुरूप उचित एवं त्वरित कार्रवाई की जाएगी। वहीं, तकनीकी कर्मचारी संघ ने उम्मीद जताई कि प्रबंधन कर्मचारियों के हितों से जुड़े इन मुद्दों का शीघ्र समाधान कर उनका मनोबल बढ़ाएगा।

बिजली बोर्ड प्रबंध निदेशक आदित्य नेगी और मुख्य अभियंता राकेश ठाकुर नाहन प्रवास पर बिजली बोर्ड के तकनीकी कर्मचारियों की मांगों पर जल्द हो कार्रवाई, प्रबंधन ने दिया सकारात्मक आश्वासन नाहन। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ ने बिजली बोर्ड प्रबंधन से तकनीकी कर्मचारियों की लंबित मांगों का शीघ्र समाधान करने की मांग उठाई है। शनिवार को प्रदेशाध्यक्ष रणवीर ठाकुर के नेतृत्व में संघ के प्रतिनिधिमंडल ने नाहन प्रवास के दौरान प्रबंध निदेशक आदित्य नेगी और मुख्य अभियंता राकेश ठाकुर से मुलाकात कर विभिन्न लंबित मामलों को प्रमुखता से रखा। बैठक में संघ ने बताया कि फील्ड में कार्यरत तकनीकी कर्मचारी पिछले करीब तीन महीने से पदोन्नति का इंतजार कर रहे हैं। डीपीसी प्रक्रिया पूरी होने के बाद फाइलें बोर्ड मुख्यालय भेजी जा चुकी हैं, इसलिए उन्हें शीघ्र मंजूरी देकर कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ दिया जाए। प्रतिनिधिमंडल ने बोर्ड में तकनीकी कर्मचारियों के बढ़ते रिक्त पदों को भरने की मांग भी उठाई। संघ का कहना है कि कर्मचारियों की कमी के कारण प्रदेश की विद्युत व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इसके अलावा 26 अगस्त 2023 को भर्ती एवं पदोन्नति (आरएंडपी) नियमों में संशोधन से प्रभावित आईटीआई और नॉन-आईटीआई तकनीकी कर्मचारियों को एकमुश्त पदोन्नति देने की मांग भी रखी गई। संघ ने मेडिकल बिल भुगतान की प्रक्रिया सर्किल स्तर के बजाय डिवीजन स्तर पर करने, इलेक्ट्रिशियन एवं फिटर को दो वर्ष का सेवाकाल पूरा होने पर उच्च वेतनमान देने, लंबित सेवा मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करने तथा फील्ड कर्मचारियों को पर्याप्त और गुणवत्तापूर्ण सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने की मांग भी प्रबंधन के समक्ष रखी। प्रदेशाध्यक्ष रणवीर ठाकुर ने कहा कि तकनीकी कर्मचारी कठिन और जोखिमभरी परिस्थितियों में दिन-रात प्रदेश की विद्युत व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे में उनकी जायज मांगों का समय रहते समाधान होना आवश्यक है। प्रबंध निदेशक आदित्य नेगी और मुख्य अभियंता राकेश ठाकुर ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि कर्मचारियों की सभी मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए नियमों के अनुरूप उचित एवं त्वरित कार्रवाई की जाएगी। वहीं, तकनीकी कर्मचारी संघ ने उम्मीद जताई कि प्रबंधन कर्मचारियों के हितों से जुड़े इन मुद्दों का शीघ्र समाधान कर उनका मनोबल बढ़ाएगा।

Shimla Urban, Shimla | Jun 27, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम मशीनों की सुरक्षा का जायजा लिया

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अनुपम कश्यप ने शनिवार को फागू स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस में रखी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी जारी किए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने वेयरहाउस में स्थापित सीसीटीवी कैमरों, सुरक्षा व्यवस्था, अग्निशमन उपकरणों और प्रवेश-निकास रजिस्टर की जांच की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और निर्वाचन आयोग के निर्देशों का गंभीरता से पालन सुनिश्चित करें। निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता बनाये रखने के लिए ईवीएम मशीनों की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम मशीनों की सुरक्षा का जायजा लिया जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अनुपम कश्यप ने शनिवार को फागू स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस में रखी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी जारी किए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने वेयरहाउस में स्थापित सीसीटीवी कैमरों, सुरक्षा व्यवस्था, अग्निशमन उपकरणों और प्रवेश-निकास रजिस्टर की जांच की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और निर्वाचन आयोग के निर्देशों का गंभीरता से पालन सुनिश्चित करें। निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता बनाये रखने के लिए ईवीएम मशीनों की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

Shimla Urban, Shimla | Jun 27, 2026

सोलन माँ शूलिनी मेला: भीड़ में बहन का साथ न छूटे, भाई ने अपनाया दिल छू लेने वाला तरीका
सोलन। आस्था और उल्लास के प्रतीक माँ शूलिनी मेले में इस बार एक भावुक और अनोखा नज़ारा लोगों का ध्यान खींचता दिखा। मेले की भारी भीड़ में बहन कहीं बिछड़ न जाए, इसके लिए एक भाई ने बेहद दिल छू लेने वाला तरीका अपनाया।
भाई ने अपनी बहन की चुन्नी को अपने बैग से बांध लिया, ताकि भीड़ में दोनों का साथ न छूटे। यह अनोखा दृश्य देखकर आसपास मौजूद लोग भी मुस्कुराए और भाई-बहन के स्नेह की सराहना करते नजर आए।
मेले में उमड़ी भारी भीड़ के बीच यह छोटा-सा कदम सुरक्षा के साथ-साथ भाई-बहन के अटूट रिश्ते और जिम्मेदारी का भी सुंदर संदेश देता है। सोशल मीडिया पर भी इस तरह के दृश्य लोगों को भावुक कर रहे हैं, जहां भाई का यह अंदाज खूब पसंद किया जा रहा है।

सोलन माँ शूलिनी मेला: भीड़ में बहन का साथ न छूटे, भाई ने अपनाया दिल छू लेने वाला तरीका सोलन। आस्था और उल्लास के प्रतीक माँ शूलिनी मेले में इस बार एक भावुक और अनोखा नज़ारा लोगों का ध्यान खींचता दिखा। मेले की भारी भीड़ में बहन कहीं बिछड़ न जाए, इसके लिए एक भाई ने बेहद दिल छू लेने वाला तरीका अपनाया। भाई ने अपनी बहन की चुन्नी को अपने बैग से बांध लिया, ताकि भीड़ में दोनों का साथ न छूटे। यह अनोखा दृश्य देखकर आसपास मौजूद लोग भी मुस्कुराए और भाई-बहन के स्नेह की सराहना करते नजर आए। मेले में उमड़ी भारी भीड़ के बीच यह छोटा-सा कदम सुरक्षा के साथ-साथ भाई-बहन के अटूट रिश्ते और जिम्मेदारी का भी सुंदर संदेश देता है। सोशल मीडिया पर भी इस तरह के दृश्य लोगों को भावुक कर रहे हैं, जहां भाई का यह अंदाज खूब पसंद किया जा रहा है।

Shimla Urban, Shimla | Jun 27, 2026

#स्पीति की बेटी तंजिन नॉरडन ने रचा इतिहास, 5,970 मीटर ऊंची कनिमो चोटी फतह करने वाली स्पीति घाटी की पहली महिला पर्वतारोही बनीं

स्पीति घाटी की 17 वर्षीय बेटी तंजिन नॉरडन ने साहस, दृढ़ संकल्प और अथक परिश्रम का अद्भुत परिचय देते हुए 5,970 मीटर (19,587 फीट) ऊंची कनिमो पीक (Kanimo Peak) को सफलतापूर्वक फतह कर इतिहास रच दिया है। वह स्पीति घाटी की पहली महिला पर्वतारोही बन गई हैं, जिन्होंने इस दुर्गम एवं चुनौतीपूर्ण शिखर पर सफलता पूर्वक तिरंगा फहराया है।

कम आयु में प्राप्त यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे स्पीति, लाहौल-स्पीति जिले और हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। तंजिन की यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और उसे प्राप्त करने का दृढ़ संकल्प हो, तो कठिन से कठिन चुनौतियां भी सफलता का मार्ग बन जाती हैं।

तंजिन नॉरडन की इस उपलब्धि ने प्रदेश की बेटियों के लिए एक नई प्रेरणा प्रस्तुत की है। उन्होंने यह संदेश दिया है कि पर्वतारोहण जैसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में भी महिलाएं अपनी प्रतिभा, साहस और मेहनत के बल पर नए कीर्तिमान स्थापित कर सकती हैं।

इस ऐतिहासिक सफलता पर उनके परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि तंजिन का समर्पण, अनुशासन और कठिन परिश्रम पूरे परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह उनकी पर्वतारोहण यात्रा की केवल शुरुआत है और भविष्य में वह देश-विदेश की अनेक ऊंची चोटियों पर विजय प्राप्त कर प्रदेश तथा देश का नाम रोशन करेंगी।

तंजिन नॉरडन की यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी तथा उन्हें अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संदेश देगी। :::

#स्पीति की बेटी तंजिन नॉरडन ने रचा इतिहास, 5,970 मीटर ऊंची कनिमो चोटी फतह करने वाली स्पीति घाटी की पहली महिला पर्वतारोही बनीं स्पीति घाटी की 17 वर्षीय बेटी तंजिन नॉरडन ने साहस, दृढ़ संकल्प और अथक परिश्रम का अद्भुत परिचय देते हुए 5,970 मीटर (19,587 फीट) ऊंची कनिमो पीक (Kanimo Peak) को सफलतापूर्वक फतह कर इतिहास रच दिया है। वह स्पीति घाटी की पहली महिला पर्वतारोही बन गई हैं, जिन्होंने इस दुर्गम एवं चुनौतीपूर्ण शिखर पर सफलता पूर्वक तिरंगा फहराया है। कम आयु में प्राप्त यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे स्पीति, लाहौल-स्पीति जिले और हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। तंजिन की यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और उसे प्राप्त करने का दृढ़ संकल्प हो, तो कठिन से कठिन चुनौतियां भी सफलता का मार्ग बन जाती हैं। तंजिन नॉरडन की इस उपलब्धि ने प्रदेश की बेटियों के लिए एक नई प्रेरणा प्रस्तुत की है। उन्होंने यह संदेश दिया है कि पर्वतारोहण जैसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में भी महिलाएं अपनी प्रतिभा, साहस और मेहनत के बल पर नए कीर्तिमान स्थापित कर सकती हैं। इस ऐतिहासिक सफलता पर उनके परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि तंजिन का समर्पण, अनुशासन और कठिन परिश्रम पूरे परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह उनकी पर्वतारोहण यात्रा की केवल शुरुआत है और भविष्य में वह देश-विदेश की अनेक ऊंची चोटियों पर विजय प्राप्त कर प्रदेश तथा देश का नाम रोशन करेंगी। तंजिन नॉरडन की यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी तथा उन्हें अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संदेश देगी। :::

Shimla Urban, Shimla | Jun 27, 2026

#आईटीआई महिला राज्य स्तरीय प्रतियोगिता: सोलन का खेलों में दबदबा, शिमला ने खो-खो में मारी बाजी

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) शिमला में आयोजित 34वीं हिमाचल प्रदेश राज्य स्तरीय आईटीआई महिला खेल प्रतियोगिता-2026 के दूसरे दिन खेल मैदान से लेकर सांस्कृतिक मंच तक प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में सोलन और शिमला की टीमों का दबदबा देखने को मिला।
वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सोलन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले सेमीफाइनल में सिरमौर को 26-24 और 25-19 से हराया। इसके बाद फाइनल में शिमला को 25-13 और 25-19 के सीधे सेटों में शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया। कबड्डी में भी सोलन ने किन्नौर को हराने के बाद सेमीफाइनल में मंडी को 32-21 से मात दी, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में शिमला ने कुल्लू को 28-25 से हराया। अब रविवार को कबड्डी का फाइनल सोलन और शिमला के बीच खेला जाएगा।
खो-खो के रोमांचक फाइनल में शिमला ने सोलन को 7-5 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। इस मुकाबले में शिमला की खिलाड़ी ममता कुमारी ने शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। बैडमिंटन फाइनल में कांगड़ा ने मंडी को हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
शाम को आयोजित सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में सोलो सॉन्ग में शिमला प्रथम, किन्नौर द्वितीय और कुल्लू तृतीय रहा, जबकि ग्रुप सॉन्ग में बिलासपुर ने पहला, शिमला ने दूसरा और चंबा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। खेलों और सांस्कृतिक गतिविधियों के समन्वय ने प्रतियोगिता को उत्साह और प्रतिस्पर्धा से भरपूर बना दिया।

#आईटीआई महिला राज्य स्तरीय प्रतियोगिता: सोलन का खेलों में दबदबा, शिमला ने खो-खो में मारी बाजी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) शिमला में आयोजित 34वीं हिमाचल प्रदेश राज्य स्तरीय आईटीआई महिला खेल प्रतियोगिता-2026 के दूसरे दिन खेल मैदान से लेकर सांस्कृतिक मंच तक प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में सोलन और शिमला की टीमों का दबदबा देखने को मिला। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सोलन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले सेमीफाइनल में सिरमौर को 26-24 और 25-19 से हराया। इसके बाद फाइनल में शिमला को 25-13 और 25-19 के सीधे सेटों में शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया। कबड्डी में भी सोलन ने किन्नौर को हराने के बाद सेमीफाइनल में मंडी को 32-21 से मात दी, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में शिमला ने कुल्लू को 28-25 से हराया। अब रविवार को कबड्डी का फाइनल सोलन और शिमला के बीच खेला जाएगा। खो-खो के रोमांचक फाइनल में शिमला ने सोलन को 7-5 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। इस मुकाबले में शिमला की खिलाड़ी ममता कुमारी ने शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। बैडमिंटन फाइनल में कांगड़ा ने मंडी को हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। शाम को आयोजित सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में सोलो सॉन्ग में शिमला प्रथम, किन्नौर द्वितीय और कुल्लू तृतीय रहा, जबकि ग्रुप सॉन्ग में बिलासपुर ने पहला, शिमला ने दूसरा और चंबा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। खेलों और सांस्कृतिक गतिविधियों के समन्वय ने प्रतियोगिता को उत्साह और प्रतिस्पर्धा से भरपूर बना दिया।

Shimla Urban, Shimla | Jun 27, 2026

शिमला शहरी: भाजपा सांसद हर्ष महाजन बोले: डायरिया और पानी की कमी से बिगड़ी थी तबीयत, अब स्वास्थ्य बेहतर है - Shimla Urban News