रसूलाबाद: लालू नहर पुल पर पुलिस ने किया चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की गई और दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश
रसूलाबाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर असालतगंज चौकी प्रभारी केशव देव ने पुलिस टीम के साथ लालू नहर पुल पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान आने-जाने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की गई तथा वाहन चालकों के दस्तावेज चेक किए गए।चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट वाहन चला रहे बाइक सवारों को रोककर यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।