पीलीबंगा: गोलूवाला पुलिस थाने में एक राय होकर मारपीट कर ₹1200 छीनने का मामला दर्ज
अमर सिंह वाला गांव में एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर नगदी छीनने का मामला गोलूवाला पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। पुलिस ने आज बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि सुखपाल सिंह निवासी अमर सिंह वाला ने पुलिस को रिपोर्ट दी की आरोपी हनी, जसनप्रीत, विशाल, सोनू एवं लाबू सिंह ने एक राय होकर परिवादी के साथ मारपीट की जिससे उसकी चोटे आई तथा उसकी जेब में रखे ₹1200 छीन कर ले गए