शाजापुर: मक्सी में स्टेशन रोड पर मिला युवक का शव, पुलिस कर रही मामले की जांच
मक्सी में स्टेशन रोड पर एक युवक का शव मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में जांच शुरू की। जिस युवक का शव मिला है। वह तराना क्षेत्र निवासी मोहित उम्र 21 वर्ष है। मामले की जानकारी लगने पर मृत युवक के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे। युवक के पिता ने बेटे की हत्या की आशंका जाहिर की है। फिलहाल मक्सी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।