सहारनपुर: हरोड़ा के ब्राउनी स्क्रैप यार्ड में आरटीओ ने किया औचक निरीक्षण
थाना गागालेहड़ी क्षेत्र के हरोड़ा स्थित हाईवे किनारे संचालित ब्राउनी स्क्रैप यार्ड पर मंगलवार शाम 4:00 बजे परिवहन विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का गहनता से परीक्षण किया। आरआई रोहित कुमार सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने स्क्रैप यार्ड में लगी मशीनों, संचालन प्रक्रिया और सुरक्षा मानकों को बारीकी से परखा।