मेदिनीनगर (डालटनगंज): मेदिनीनगर नगर निगम के इंजीनियर व संवेदक की लापरवाही से शाहपुर इंटकवेल में भरा बालू,12 दिनों से जलापूर्ति ठप<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
नगर निगम के इंजीनियर और संवेदक की लापरवाही से शाहपुर इंटकवेल में बालू भर गया है। पिछले 12 दिनों से शाहपुर-चैनपुर के इलाके में जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। जलापूर्ति के पानी पर निर्भर रहने वाले घरों में बारिश के इस मौसम में भी पेयजल की किल्लत बनी हुई है।