केकड़ी: केकड़ी जिला में आंदोलन को दबाने के आरोप में फूटा आक्रोश, प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, भारी पुलिस जाप्ता तैनात
Kekri, Ajmer | May 27, 2026 केकड़ी में जिला बहाली को लेकर जयपुर जा रहे लोगों के वाहनो को सीज करने की धमकियां देने,आंदोलन को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए विश्वजीत सिंह के नेतृत्व में बुधवार को शाम 5 बजे तक जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।सैकड़ों लोग कोर्ट परिसर में एकत्रित हुए,परिवहन विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।करीब 8 पुलिस थानों सहित अजमेर पुलिस लाइन से पहुंचा जाप्ता।