लखीमपुर: जगन्नाथपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की हुई मौत,पीएम हाउस पहुंचे मृतका के चाचा ने जताई हत्या की आशंका
सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत फरधान थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव निवासी खुशबू देवी पत्नी कन्हैयालाल कि घर में संदिग्ध परिस्थितियों में बीती रात मौत हो गई थी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आज भेजा है।मृतका के चाचा राकेश कुमार ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की छानबीन में लगी हुई है।