डुमरी कटसरी: डुमरी कटसरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी डॉक्टर ने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ किया साप्ताहिक बैठक
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी कटसरी पर सभी स्वास्थ्य कर्मियों के साथ साप्ताहिक बैठक किया है. बैठक में निर्देश देते हुए कहा है की इन दिनों मौसम में अचानक से बदलाव हो गया है लोग अत्याधिक बीमार पड़ रहे हैं. जो भी लोग आ रहे हैं उनका अच्छे से इलाज होना चाहिए. खासकर गर्भवती महिलाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है।