अनूपपुर: अत्यधिक गर्मी के कारण अनूपपुर के आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए अवकाश घोषित, कलेक्टर ने जारी किए आदेश
जिले में लगातार बढ़ रही अत्यधिक गर्मी, तेज धूप और हीटवेव (लू) के प्रकोप को देखते हुए कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। इसके तहत जिले के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले छोटे बच्चों के लिए तत्काल प्रभाव से अवकाश घोषित कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार, 25 मई से 31 मई 2026 तक छुट्टी रहेगी।