कर्वी: चित्रकूट में अवैध परिवहन पर बड़ा शिकंजा, 229 ट्रकों का चालान, 49 ओवरलोड वाहन किए गए सीज
चित्रकूट में परिवहन विभाग के विशेष अभियान के दौरान 229 मालवाहक ट्रकों का चालान और 49 ओवरलोड व बिना नंबर प्लेट वाले ट्रकों को सीज किया गया। अपर परिवहन आयुक्त के.डी. सिंह गौर के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने रातभर कार्रवाई की। अधिकारियों ने मंगलवार दोपहर 2 बजे कहा कि अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।