खंडवा नगर: 52 सीटर बस में ठूंस दिए 98 छात्र! खंडवा के स्कूल की बड़ी लापरवाही, दो बसों का टेंडर फिर भी सड़क पर दौड़ी सिर्फ एक बस
खंडवा के संत सिंगाजी थर्मल प्लांट की शिवरिया टाउनशिप में स्कूली बच्चों के परिवहन को लेकर गंभीर मामला सामने आया है। सरकारी कर्मचारियों के बच्चों को स्कूल पहुंचाने वाली 52 सीटर बस में 98 बच्चों को बैठाकर ले जाया जा रहा है। दो बसों का टेंडर होने के बावजूद फिलहाल केवल एक बस ही संचालित की जा