पुनासा: गुलगांव रैयत में 13 वर्षीय कान्हा का शव कुएं में मिला, शुक्रवार से लापता था; गांव में मातम
खंडवा जिले के मूंदी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुलगांव रैयत में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कुएं में 13 वर्षीय किशोर कान्हा पिता शैतानसिंह का शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार, कान्हा उम्र 13 वर्ष शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे घर से लापता हो गया था।