सहारनपुर: होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, कलक्ट्रेट सभागार में कमिश्नर और डीएम ने की बैठक
सहारनपुर में 25 से 27 अप्रैल तक होने वाली होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। गुरुवार शाम 5 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में कमिश्नर और डीएम की मौजूदगी में आयोजित बैठक में परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन कराने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए। कमिश्नर ने साफ कहा कि परीक्षा की शुचिता से कोई समझौता नहीं होगा।