विदिशा नगर: अरिहंत विहार में संजीव जैन के घर लाखों की चोरी, आधी रात तक कोतवाली TI और फोरेंसिक एक्सपर्ट तलाशते रहे सुबूत
शुक्रवार शाम 4 बजे विवाह समारोह में शामिल होने गए संजीव जैन और उनके परिवार के सदस्य देर रात वापस लौटे तो घर में पूरा सामान बिखरा हुआ था, चोरी की बड़ी घटना उनके घर में हुई थी। सूचना मिलने के बाद आधी रात 12:30 बजे तक कोतवाली थाना टीआई आनंद राज, फोरेंसिक एक्सपर्ट और अन्य पुलिसकर्मी चोरों द्वारा छोड़े गए सबूत को तलाशने में जुटे रहे,घर से जेवर और नकदी हुई चोरी।