सिरोही: शॉर्ट सर्किट से हाईवे पर जली कार, सिरोही के पावापुरी में हुआ हादसा, कोई जनहानि नहीं; ऑटो ड्राइवर ने कैद किया मंजर
Sirohi, Sirohi | Jun 18, 2026 सिरोही के पावापुरी के पास गुरुवार शाम एक कार में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। मौके से गुजर रहे एक ऑटो ड्राइवर ने इसका वीडियो बनाया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, यह घटना राजमार्ग स्थित सिरोही सदर थाना क्षेत्र में हुई। सिरोही की ओर आ रही कार में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग लगते ही कार में सवार लोग