पंजाबी बाग: मादीपुर: झील पार्क छठ घाट पर विधायक कैलाश गंगवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ चलाया स्वच्छता अभियान!
विधायक कैलाश गंगवाल ने 29 अक्टूबर बुधवार की सुबह 9 बजे मादीपुर विधानसभा क्षेत्र के झील पार्क छठ घाट पर पहुँचकर स्वच्छता अभियान शुरू किया। छठ पर्व सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद घाट पर बिखरा कचरा, पूजा सामग्री और प्लास्टिक इकट्ठा हो गया था। विधायक जी भाजपा कार्यकर्ताओं और विभागीय टीम के साथ खुद झाड़ू उठाकर सफाई में जुट गए।