महिदपुर: किसानों के हक में उतरी शिवसेना, गेहूं खरीदी में अनियमितताओं को लेकर नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
महिदपुर क्षेत्र में गेहूं की सरकारी खरीदी और मंडियों में व्याप्त अनियमितताओं को लेकर आज शिव सेना (UBT) ने मोर्चा खोल दिया है। किसानों को हो रहे भारी आर्थिक नुकसान को देखते हुए शिव सेना के पदाधिकारियों ने अनुविभागीय अधिकारी नायब तहसीलदार राजेश चौहान को एक ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।क्षेत्र का किसान आज अपनी मेहनत की फसल को लेकर परेशान है।