घैलाढ़: भतरंधा स्थित पान दुकान में चोरी करते धराया चोर
भतरंधा चौक स्थित पान दुकान का ताला तोड़ सामग्री चुरा रहे एक चोर को दुकानदारों ने मौके से पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. पकड़े गए चोर की पहचान भतरंधा वार्ड नं 9 निवासी मिथलेश यादव के रूप में की गई है. इस मामले में पुलिस ने पान दुकानदार अशोक पोदार के लिखित आवेदन पर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की है. दुकानदार अशोक पोदार दुकान बंद कर मिठाई के दुकान में था.