मंदसौर: कृषि उपज मंडी में तीन दीन अवकाश महेश जयंती, रविवार और ईद की छुट्टियों के बाद मंगलवार को खुलेगी मंडी।
मंदसौर कृषि उपज मंडी में अगले तीन दिन अवकाश रहेगा। इससे पहले शुक्रवार को कृषि उपज मंडियों में अच्छी आवक देखने को मिली। मुस्लिम त्यौहार कबरीद के चलते मंडियों में प्याज की अच्छी डिमांड रही। शुक्रवार को मंदसौर कृषि मंडी में करीब साढ़े 3 हजार बोरी प्याज की आवक हुई व्यारियो का कहना है की सोमवार को बकरीद का त्यौहार है। इसीलिए प्याज की डिमांड बढ़ गई है।