इटावा: जिला अस्पताल के तृतीय तल पर तीमारदार द्वारा बाइक ले जाने का वीडियो वायरल, अखिलेश यादव ने लापरवाही पर उठाए सवाल
Etawah, Etawah | Mar 21, 2024 जिला अस्पताल के तृतीय तल पर तीमारदार द्वारा बाइक ले जाने का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर जिला अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मामला संज्ञान में आने के बाद सीएमओ गीताराम ने सीएमएस के साथ मिलकर निरीक्षण किया और मुख्य रास्ते पर जंजीर लगाने के निर्देश दिए।