इटावा: इकदिल थाना पुलिस ने शातिर चोर को किया गिरफ्तार, अवैध तमंचा व कारतूस किया बरामद
Etawah, Etawah | Mar 20, 2024 इकदिल थाना क्षेत्र के चितभवन चौकी इंचार्ज, राजवीर सिंह लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रहे थे। तभी मुखबिर कि सूचना पर अतर सिंह इंटर कॉलेज के पास से शातिर चोर किल्ली सुल्तानपुर निवासी, सूबी पुत्र रामप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस ने तलाशी के दौरान चोर के पास से 1 तमंचा व 2 कारतूस बरामद किया है।