इटावा: रेलवे स्टेशन पर बेहोशी की हालत में पड़े बुजुर्ग को RPF पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल, डॉक्टर ने किया मृत घोषित
Etawah, Etawah | Mar 21, 2024 रेलवे स्टेशन पर बेहोशी की हालत में मिले बुजुर्ग साधु रामगोपाल को आरपीएफ ने बुधवार रात जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने परीक्षण के उपरांत मृत घोषित किया। जानकारी मिलते ही जीआरपी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने में जुट गई। परिजनों ने बताया कि मथुरा में होने की जानकारी दी थी आज पता चला कि मृत्यु हो गई है।