इटावा: बसरेहर इलाके में 11 वर्ष पूर्व महिला की गोली मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई
Etawah, Etawah | Mar 20, 2024 बसरेहर पुलिस की पैरवी के चलते महिला की हत्या करने वाले अभियुक्त को न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा और 60 हजार रुपये का अर्थदण्ड सुनाया गया। मामले में बताया गया कि 11 वर्ष पूर्व बसरेहर इलाके में महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके मामले में बुधवार को न्यायालाय ने अभियुक्त महेश चंद्र को आजीवन कारावास और 60 हजार रुपये का अर्थदण्ड सुनाया है।