आरोन: पीपरोदा रोड भूतमढ़ी तिराहे से अवैध शराब बेचने खड़े दो बाइक सवार तस्करों को आरोन थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया
Aron, Guna | Jun 30, 2026 आरोन थाना पुलिस ने दो अवैध शराब तस्करों को पकड़ा है। 30 जून को थाना प्रभारी ने बताया, 30 जून दोपहर को सूचना पर पिपरौदा रोड भूतमढ़ी तिराहे से अवैध शराब बेचने खड़े अजय जाटव, सत्येंद्र जाटव को गिरफ्तार किया। जिनके पास ₹7200 की 80 क्वार्टर देसी मसाला शराब करीब 14.4 लीटर बरामद हुई। तस्करी में प्रयुक्त बाइक जप्त की है। आबकारी एक्ट में मामला दर्ज कर जांच जारी है।