मंझनपुर: कौशाम्बी पुलिस ने खोए मोबाइल लौटाकर जीता दिल, 92 फोन बरामद, 22 लाख की संपत्ति सुरक्षित, मंझनपुर में हुआ खुलासा
कौशाम्बी जनपद पुलिस ने एक सराहनीय अभियान चलाते हुए चोरी, गुम और स्नेचिंग के कुल 92 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए। करीब 22 लाख रुपये कीमत के इन मोबाइलों की बरामदगी से पीड़ितों के चेहरों पर खुशी लौट आई और पुलिस के प्रति भरोसा और मजबूत हुआ। सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर जनपद के सभी थानों की पुलिस टीमों ने सफलता पाया है।