झालरापाटन: अर्जुनपुरा गांव में करंट लगने से एक 18 वर्षीय युवती की हालत बिगड़ी, एसआरजी अस्पताल में कराया गया भर्ती
झालावाड़ के अर्जुनपुरा गांव में करंट लगने से 18 वर्षीय युवती हालत बिगड़ गई। जिसे उपचार के लिए शुक्रवार सुबह करीब 11:00 बजे झालावाड़ के एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि अर्जुनपुरा की रहने वाली भूरी बाई पुत्र नंदराम अपने घर पर नहा रही थी, उसी समय बाथरूम में करंट फैल गया और करंट लगने से वह बेहोश हो गई।