जौनपुर के जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने शनिवार की सुबह करीब 11 बजे जिला कारागार का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान बैरकों की सघन तलाशी ली गई, जिसमें कोई भी आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई।