अनूपपुर: NH-43 पर बड़ा हादसा टला: बिना चालक 1 किमी तक दौड़ा ट्रेलर, पसला के पास पलटा
नेशनल हाईवे-43पर शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक ट्रेलर बिना चालक के ही करीब 1 किलोमीटर से अधिक दूरी तक चलता रहा और अंततः पसला के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया जा रहा है कि ट्रेलर चालक वाहन को पसला स्थित ग्रीन स्पॉट ढाबा के पास खड़ा कर चाय पीने चला गया था।इसी दौरान अचानक ट्रेलर अपने आप अनूपपुर की ओर चल पड़ा।