हाथरस: मोहल्ला नवीपुर में एक महिला ने अज्ञात कारणों से विषाक्त पदार्थ का सेवन किया, हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नवीपुर में एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते विशाख्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन आनन फानन में महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा महिला का उपचार किया गया है। इमरजेंसी में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा महिला के बारे में पुलिस को सूचना दी गई।