सीएम नीतीश कुमार और खगड़िया डीएम नवीन कुमार के निर्देश पर 21 जनवरी को चौथम प्रखंड के मध्य बोरने पंचायत के कैथी हटिया में समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर की तैयारी जोर शोर से की जा रही है। मुखिया शशि भूषण कुमार के नेतृत्व में पंचायत के जनप्रतिधियों द्वारा इसका प्रचार प्रसार जोर शोर से किया जा रहा है। हटिया परिसर में पंडाल का निर्माण किया जा रहा है।