भिनाय: भिनाय थाना पुलिस ने अवैध खनन परिवहन पर कार्रवाई, बड़ली गांव से 3 बिना नंबरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए
Bhinay, Ajmer | Jun 13, 2026 अवैध बजरी खनन,परिवहन और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भिनाय थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।पुलिस ने ग्राम बड़ली से अवैध बजरी से भरे तीन बिना नंबरी ट्रैक्टर मय ट्रॉली के जब्त किए है।थानाधिकारी ओमप्रकाश मीणा ने शनिवार सुबह 11 बजे जानकारी दी।पुलिस ने कहा कि भविष्य में भी अवैध खनन/परिवहन पर कार्रवाई जारी रहेगी।