धमदाहा: सड़क पार करते समय वृद्ध मजदूर की दर्दनाक मौत, मुआवजे की मांग पर हाईवे दो घंटे तक रहा जाम
मीरगंज थाना क्षेत्र के टीकापट्टी–पूर्णिया स्टेट हाईवे पर शुक्रवार देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 65 वर्षीय वृद्ध मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने मृतक के आश्रितों को मुआवजा देने की मांग को लेकर करीब दो घंटे तक सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।