डोलरिया: आंवलीघाट में आयोजित श्रीराम कथा के कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक कथा का किया श्रवण
क्षेत्र के प्रसिद्ध आंवलीघाट में आयोजित संगीतमय श्रीराम कथा कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक प्रेम शंकर वर्मा शामिल हुए। विधायक ने व्यास गादी की पूजा अर्चना कर अंतर्राष्ट्रीय मानस प्रवक्ता एवं कथा वाचिका विदुषी सुश्री अंजली आर्या के श्रीमुख से प्रभु श्रीराम की अमृतमयी कथा का श्रवण किया। इस पावन अवसर पर विधायक ने उपस्थित श्रद्धालुजनों से संवाद भी किया।