सुल्तानपुर: 14 सितंबर को लगेगी "राष्ट्रीय लोक अदालत", अपर जिला जज ने दी जानकारी
14 सितंबर शनिवार को सुबह 10 से जिला न्यायालय परिसर व सभी न्यायालयों,तहसील मुख्यालयों,मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण,कलेक्ट्रेट एवं अन्य संबंधित विभागों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विजय कुमार गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि समस्त जनपदवासी अपने लंबित वाद-विवाद अदालतों में पहुंचकर निस्तारण करवा सकते है।