नीम का थाना: नीमकाथाना के विक्रम यादव ने लद्दाख में खारदुंगला अल्ट्रा मैराथन पूरी की
नीमकाथाना के विक्रम यादव ने लद्दाख में हुए 72 किलोमीटर के खारदुंगला चैलेंज अल्ट्रा मैराथन को 11 घंटे 31 मिनट में पूरा कर 300 में से 99वां स्थान हासिल किया। यह दौड़ समुद्र तल से 4 हजार मीटर से अधिक ऊंचाई पर होती है, जहां कम ऑक्सीजन और ठंड की वजह से दौड़ना बहुत चुनौतीपूर्ण होता है। विक्रम की इस कड़ी चुनौती को पार करने से उनके गांव में खुशी है।