शामली: शामली में भूमाफियाओं से सरकारी महकमें परेशान, सिंभालका में सड़क किनारे लोकनिर्माण विभाग ने लगाया बोर्ड
Shamli, Shamli | Jul 9, 2026 शामली जिले में भूमाफियाओं का आतंक दिनों—दिन बढ़ता जा रहा है। यहां तक की सरकारी जमीनों पर भी कब्जे के मामले दिनों दिन सामने आते रहते हैं। इसी वजह से लोक निर्माण विभाग को भी शामली के सिंभालका के नजदीक सड़क किनारे स्थित भूमि को सुरक्षित करने के लिए चेतावनी का बोर्ड लगाना पड़ा है। बोर्ड के माध्यम से भूमि पर लोकनिर्माण विभाग के स्वामित्व की जानकारी दी गई है।