बाह: नंदगवा रोड पर झुकने लगे नए स्ट्रीट लाइट पोल, नगर पंचायत के विकास कार्यों पर उठे सवाल
नगर पंचायत पिनाहट द्वारा नंदगवा रोड पर लगाए गए नवनिर्मित स्ट्रीट लाइट पोल निर्माण के कुछ ही समय बाद झुकने और गिरने लगे हैं। पोलों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मानकों की अनदेखी कर कार्य कराया गया, जिससे करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की गुणवत्ता संदेह के घेरे में आ गई